नेपाली सुपर स्टार विराज भट्ट भोजपुरी में
अब जल्द ही भोजपुरिया दर्शकों के सामने नेपाली फिल्मों के सुपर स्टार व एक्शन किंग विराज भट्ट का जलवा नजर आने वाला है. नेपाली स्टार विराज भट्ट का जलवा दर्शकों के सामने पहली बार कुमारी माई मूविज के बैनर तले बनी फिल्म लागल रहऽ ए राजा जी ,में देखने को मिलेगा.

निर्माता रामाकान्त प्रसाद द्वारा निर्मित इस फिल्म के लेखक निर्देशक राजकुमार आर॰ पाण्डेय हैं. इस फिल्म में विराज भट्ट की नायिका बनी हैं रानी चटर्जी. पूरी फिल्म में विराज भट्ट का एक्शन से भरपूर रोल देखने को मिलेगा.
फिल्म के मुख्य किरदारों में भोजपुरी के सुपर स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ, स्वीटी छाबड़ा, विराज भट्ट, रानी चटर्जी, मनोज टाइगर, रेखा थापा, आशा पेरियाज खान, गोपाल राय, संजय मनियर, जस्सी संिह, पप्पू मिश्रा, ऋचा, सुजीत कुमार व अवधेश मिश्रा हैं.
फिल्म के गीत लिखे हैं विनय बिहारी और पप्पू मिश्रा ने, तथा संगीत से सजाया है अशोक कुमार द्वीप ने. आर एस मिश्रा और रमेश मिश्रा की लिखी कहानी के छायाकार प्रमोद पाण्डेय हैं.
लागल रहऽ ए राजा जी के निर्माता रामाकान्त प्रसाद इससे पहले दीदी तोर देवर दीवाना जैसी हिट फिल्म दे चुके हैं. विराज भट्ट अपनी इस फिल्म से काफी आशान्वित हैं तथा कहा है कि फिल्म में उनके द्वारा किये गये एक्शन देख कर दर्शक दाँतो तले अंगुली दबा लेगें.
स्रोतः प्रशान्त निशान्त, पटना.