तोहार अँखिया.... से
महेश राजा की वापसी
नेशनल अवार्ड प्राप्त फिल्म कब होई गवनवा हमार सहित एक दर्जन फिल्मों में काम कर चुके अभिनेता महेश राजा एक साल के बनवास के बाद फिर से वापस आ रहे हैं. निर्माता कांतिभाई-रईसभाई और निर्देशक मिथिलेश-अविनाश की फिल्म तोहार अँखिया दिवाना बना देहलस से. इस फिल्म में महेश के अलावा रानी चटर्जी, कुणाल सिंह, अजीत आर्यन आदि मुख्य भूमिका में हैं.
महेश की आखिरी रिलीज फिल्म पम्मी से प्यार हो गईल थी. तोहार अँखिया... के अलावा महेश रवि किशन के साथ लाखों में एक हमार भऊजी. मोहन जोशी और राकेश पाण्डेय के साथ बंधल रही पिरितिया के डोर, पिया संग लागे जिया में भी मुख्य किरदार में हैं.
निर्माता पवन वर्मा की फिल्म सुहागिन से अपना फिल्मी सफर शुरू करने वाले महेश आडियो किंग गुलशन कुमार की खोज माने जाते हैं. गुलशन कुमार ने टेलेंट हंट प्रतियोगिता के तहत बिहार से महेश राजा और प्रसिद्ध गीतकार विनय बिहारी का चयन किया था. एक साल तक भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्रीज से दूर रहने की बात को महेश अफवाह बताते हुये कहते हें कि वे अपनी कुछ फिल्मों एवं धारावाहिकों की शूटिंग में व्यस्त थे. बहरहाल महेश के प्रशंसको को उनकी फिल्मों का इंतजार है.
स्रोतः उदय भगत, मुम्बई