भोजपुरी में एक्शन हीरो सोनू

Bhojpuri action Star Sonu

हिन्दी फिल्मों के साथ साथ अब भोजपुरी फिल्मों में भी एक्शन दृश्य सिर चढ़ कर बोल रहे हें और दर्शकों को टिकट खिड़की तक खींच रहे हैं.

हाल ही में प्रदर्शित फिल्म चंदा में सोनू ने अपने एक्शन का कमाल दिखलाया है. उनके बेहतरीन एक्शन दृश्यों को दर्शकों ने भी बेहद पसन्द किया है. खास कर के वैसे दृश्य जिन्हें देखकर रोमांच हो आता है.

भोजपुरी फिल्म चंदा में सोनू के कई हैरतअंगेज दृश्य हैं जिन्हें उन्होने खुद ही किया है ओर डुप्लिकेट या डबल का सहारा नहीं लिया. साँध के साथ लड़ाई वाले दृश्य में सोनू को साँढ़ ने चोटिल कर दिया था जिसके बाद वे बहुत दिन तक बिस्तर पर रहे थे. साँढ़ के साथ रियल फाइट सीन काफी खतरनाक था भी.

Sonu fighting with a bullस्टंट दृश्यो के बखूबी निभाने में सफल सोनू इस इण्डस्ट्रीज मेंकुछ नया देना चाहते हैं और कहते हैं कि अगर उन्हें मौका मिलता रहा तो वे हर तरह के रोल को निभायेगें. दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करना ने अपना उत्तरदायित्व मानते हैं क्योंकि फिल्मी दुनिया में कोई भी कलाकार दर्शकों का स्नेह पाकर ही सफल हो पाता है.

सोनू बताते हैं कि उनकी इच्छा निर्देशक बनने की थी और वे इसी लिये फिल्म ईण्डस्ट्री में आये थै. यह महज एक इत्तफाक था कि बे निर्देशक के बदले अभिनेता बन गये. सोनू की तमन्ना है कि उन्हें रामगोपाल वर्मा और राजकुमार संतोषी सरीखे निर्देशकों के निर्देशन में काम करने को मिले. साथ ही उन्होने यह भी कहा कि जिस तरह से फिल्म चंदा मे उन्होंने दर्शकों को कुछ नया दिया है उसी तरह अपनी आने वाली फिल्मों में भी देते रहेगें.

स्रोतः प्रशान्त निशान्त, पटना.

Your Ad Here