रवि किशन ने रखा फिल्म निर्माण के क्षेत्र में कदम

 Ravi Kishan as Bihari Mafia.

भोजपुरी फिल्मों के सुपर स्टार रविकिशन ने अपनी सफलता की डगर पर एक कदम ओर बढ़ाते हुये फिल्म निर्माण के क्षेत्र में कदम रखा है. उनकी होम प्रोडक्शन महादेव प्रोडक्शन प्रा॰लि॰ की पहली फिल्म बिहारी माफिया की शूटिंग शुरु हो गई है.

 Ravi Kishan as Bihari Mafia.लेखक निर्देशक बबलू सोनी की इस फि्लम में रविकिशन के अलावा वल्लभ व्यास, शैलेन्द्र श्रीवास्तव, अवधेश मिश्रा, सिकन्दर खान, प्रकाश जैस, ब्रजेश त्रिपाठी आदि मुख्य भूमिका में हैं, बबलू सोनी ने बिहारी माफिया के बारे में कहा कि एक पढ़ा लिखा नौजवान क्यों और कैसे एक माफिया बनता है, यह फिल्म उसी विषय पर आधारित है. यह बिहार के किसी रयल माफिया की निजी जिन्दगी पर आधारित फिल्म नहीं है बल्कि उन लोगों के जीवन से प्रेरित है.

 Ravi Kishan as Bihari Mafia.

फिल्म ळूट की शूटिंग कर बैंकाक से लौटे रवि किशन अपने होम प्रोडक्शनकी पहली फि्लम से काफी आशान्वित हैं. उन्होंने कहा है कि आगे भी समाज को प्रभावित करने वाली फिल्मों का निर्माण करेगें.

 Ravi Kishan as Bihari Mafia.

उल्लेखनीय है कि रवि किशन सबसे ववयस्त अभिनेता हैं. इस साल उनकी लगभग पचीस फिल्में रिलीज होने वाली हैं. भोजपुरी के अलावा वे पांच हिन्दी फिल्मों में भी काम कर रहे हें, जिनमें मनी है तो हनी है, लूट, सज्जनपुर के महादेव, अली आटोवाला वगैरह फिल्में शामिल हैं.

रवि किशन की आने वाली भोजपुरी फिल्में हैं,एगो चुम्मा दे दऽ राजा जी, ए बलम परदेसी, सजना सजाइ द माँग, भूमिपुत्र, खटाई लाल मिठअई लाल, विधाता वगैरह.

प्रस्तुति : उदय भगत, मुम्बई

Your Ad Here

Ravi Kissen has started his home production film 'Bihari Mafia' under the banner of his film producing company Mahadeva Production Pvt.Ltd.