रवि किशन और सुदेश बेरी फौजी की भूमिका में
बहुत सारे हिन्दी फिल्मों में सशक्त भूमिकायें निभा चुके अभिनेता सुदेश बेरी और भोजपुरी सिनेमा के सुपर स्टार रवि किशन आपन माटी आपन देश फिलिम में एक साथ फौजी के रुप में नजर आयेंगे.
रियल स्टोन मर्केंटाइल के बैनर तले निर्माता प्रमोद शास्त्री और आशीष केडिया के निर्माण आपन माटी आपन देश का निर्देशन एम आई राज ने किया है. फिल्म की मुख्य भूमिकाओं में रविकिशन, सुदेश बेरी के अलावा स्वीटी छाबड़ा, सुरेन्द्र पाल, अनुपम श्याम, अवधेश मिश्रा, सिकंदर खरबंदा, मनोज टाइगर और मेघा घोष हैं.
निर्माता प्रमोद शास्त्री के अनुसार यह फिल्म आम भोजपुरी फिल्मों की लीक से हट के है और इससे लोगों में देश प्रेम की भावना पैदा होगी. जंग के मैदान में अपना एक पैर गवाँ देने के बाद सेना से सेवानिवृत होकर सामाजिक बुराईयों से लड़ने वाले एक आम नागरिक की भूमिका सुदेश बेरी ने बहुत अच्छी तरह निभायी है. रविकिशन की भूमिका इस फिल्म में थोड़ी छोटी तो जरुर है लेकिन एक पति, एक भाई, और एगो नागरिक के अलग अलग रुपों में उनकी भूमिका ने इस फिल्म को एक एक नया रुप दे दिया है.
प्रस्तुति : उदय भगत, मुम्बई
Super Star of Bhojpuri Cinema, Ravi Kishan, and famous actor of Hindi films, Sudesh Beri will be seen togather in a Bhojpuri Film - Aapan Maati, Aapan Desh.