फिल्म भोले शंकर की इंटरनेट मीडिया पार्टनर वेब साइट- अँजोरिया
मुंबई, 2 जून 2008। फिल्म निर्देशक पंकज शुक्ल ने आज यहां ये ऐलान किया कि मिथुन चक्रवर्ती और मनोज तिवारी स्टारर फिल्म भोले शंकर के लिए अँजोरिया.कॉम को इंटरनेट मीडिया पार्टनर चुना गया है। इस पार्टनरशिप के लिए अँजोरिया का चयन इसकी निष्पक्ष छवि और इसके बेहतर प्रस्तुतिकरण को ध्यान में रखते हुए किया गया।
फिल्म भोले शंकर का फर्स्ट लुक अँजोरिया.कॉम पर जारी करते हुए श्री शुक्ल ने कहा कि अँजोरिया के जरिए इसके संपादक ओ पी सिंह बहुत बड़ा काम कर रहे हैं और व्यावसायिक लाभ हानि की परवाह ना करते हुए भी इस वेबसाइट ने हाल के दिनों में जो साहस दिखाया है, वो काबिले तारीफ है। भोजपुरी सिनेमा के चाहने वालों को फिल्म भोले शंकर से जुड़ी हर जानकारी, फोटो ग्राफ्स, ट्रेलर, और वॉलपेपर्स भी जल्द अँजरिया पर देखने को मिलेंगे। इस गठबंधन के साथ ही अँजोरिया.कॉम देश की ऐसी पहली वेबसाइट हो गई, जिस पर किसी फिल्म निर्देशक ने अपनी फिल्म से जुड़े संस्मरण लिखने की सहमति दी है। श्री पंकज शुक्ल ने अँजोरिया के पाठकों के लिए एक दैनिक कॉलम लिखना स्वीकार किया है, जिसमें वो फिल्म भोले शंकर के निर्माण से जुड़ी कुछ दिलचस्प जानकारियां सार्वजनिक करेंगे। किसी फिल्म की मेकिंग पर डॉक्यूमेंटरी या पुस्तक प्रकाशित करने का चलन तो सिनेमा में रहा है, लेकिन किसी निर्देशक की तरफ से फिल्म की मेकिंग दैनिक कॉलम के तौर पर प्रकाशित करने की देश में ये पहली मिसाल है।
अँजोरिया.कॉम के संपादक श्री ओ पी सिंह ने इस गठबंधन का स्वागत करते हुए कहा कि फिल्म भोले शंकर का इंटरनेट मीडिया पार्टनर बनना अँजोरिया के लिए गर्व की बात है। और उम्मीद जाहिर की कि भोजपुरी सिनेमा के विकास के लिए उनकी वेबसाइट का योगदान आगे भी जारी रहेगा।
फिल्म भोले शंकर के जरिए कल्ट स्टार मिथुन चक्रवर्ती पहली बार भोजपुरी सिनेमा में कदम रख रहे हैं। फिल्म के बाकी कलाकारों में शामिल हैं- मनोज तिवारी, मोनालिसा, राजेश विवेक, गोपाल के सिंह, लवी रोहतगी और शबनम कपूर और मास्टर शिवेंदु। क्राइम रिपोर्टर फेम राघवेंद्र मुदगल की भी बतौर खलनायक इस फिल्म से बड़े परदे पर एंट्री हो रही है। फिल्म की तकरीबन अस्सी फीसदी शूटिंग उत्तर प्रदेश के आंचलिक हिस्सों में की गई है और बाकी की शूटिंग मुंबई के कमालिस्तान, फिल्म सिटी, परवनी हाउस और एम बी स्टूडियो में की गई है। फिल्म के संगीत अधिकार टी सीरीज़ ने काफी ऊंची कीमत देकर खरीदे हैं। फिल्म के गीत लिखे हैं बिपिन बहार ने और संगीत दिया है धनंजय मिश्रा ने। निर्माता गुलशन भाटिया की इस फिल्म में पंकज शुक्ल ने सारेगामापा के फाइनलिस्ट रहे राजा हसन, मौली दवे, उज्जयनी और पूनम यादव को पार्श्व गायन का मौका दिया है। मशहूर गायक शैलेंद्र सिंह ने भी फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती पर फिल्माए गए एक गाने को आवाज़ दी है। उदित नारायण, मनोज तिवारी, मालिनी अवस्थी और कल्पना फिल्म के वरिष्ठ गायकों में शामिल हैं।
चलिये, सिनेमा जगत की यात्रा पर चलें. अगला पन्ना देखें > > >
Bhojpuri Cinema is achieving new height with every passing day. BhojpuriCinema.co.in has been launched by the First Bhojpuri Website Anjoria to serve a wider reader base.
-
Recent Pages