जब लहू पुकारेला
भावना प्रधान एक्शन फिल्म
दुल्हा मिलल दिलदार, माई रे कर दे बिदाई ओर माटी जैसी हिट फिल्म बनाने वाले निर्देशक सुनील प्रसाद लेकर आ रहे हैं एक भावना प्रधान पारिवारिक एक्शन फिल्म जब लहू पुकारेला.
ओम श्री विजन व ली लाइजर रिसोर्ट लिमिटेड के बैनर तले बनी भोजपुरी फिल्म जब लहू पुकारेला में कुणाल सिंह, मोहित घई, हितेन कुमार, श्याम गंगानी, रानी चटर्जी, प्रवीण सिंह सिसोदिया, रेशमी भट्टाचार्य, गिरिश शर्मा, गोपाल राय, फीरोज ईरानी, रोशन खान और संभावना सेठ मुख्य भूमिका में हैं.
ए के गंगानी की इस प्रस्तुति के सभी गाने दिल को छू लेते हैं. बिनय बिहारी के गीतों को संगीत बद्ध किया है राजेश गुप्ता ने.
निर्देशक सुनील प्रसाद के अनुसार उनकी फिल्म आज के दौर की अश्लीलता से पटी फिल्मों से हट कर है. उन्होंने इस तरह की फिल्म का निर्माण किया है जिसे समाज का हर वर्ग देख सके.
जब लहू पुकारेला को देख कर राज खोसला कि मेरा गांव मेरा देश और एन सी सिप्पी की मेरे अपने जैसी स्तरीय फिल्मों की याद आ जाती है. सुनील प्रसाद ने बतलाया कि यह फिल्म अब प्रदर्शन के लिये तैयार है तथा अगले महीने रिलीज कर हो जायेगी.
स्रोतः उदय भगत, मुम्बई